अंबाला। रोटरी अस्पताल के एक्स-रे ऑपरेटर से अस्पताल के ही एक हेल्पर ने तीन युवकों संग मिलकर वीरवार रात करीब 10 बजे मारपीट की। घायल गांव केसरी निवासी प्रवेश ने बताया कि वह अस्पताल में रात के समय काम कर रहा था। तभी एक युवक आया और नाम लेकर बोला कि बाहर मरीज है आप देख लो। ऐसे करता हुआ वह अस्पताल के मुख्य गेट तक ले गया और हमला कर दिया।
खून से लथपथ हालत में छोड़कर वे फरार हो गए। सीसीटीवी खंगालने पर पता लगा कि एक युवक अस्पताल में ही लगा हेल्पर था। छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद इलाका पुलिस को शिकायत दी। घायल प्रवेश ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल में लगे हेल्पर को काम करने के लिए बोला था। इसी बात पर उसने रंजिश रखी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया।