फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जोहड़ में गिरने से चार वर्ष के बच्चे की मौत

Thu, 15 Feb 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा क्षेत्र स्थित जोहड़ में डूबने से चार वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। मामला बुधवार दोपहर लगभग तीन-चार बजे का है।बच्चा जोहड़ के पास खेल रहा था और खेलते हुए अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में डूब गया। छावनी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजोखरा पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को दिए बयना भड़ोग गांव निवासी सुरिंद्र सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी छुट्टी थी। वह दोपहर के बाद गांव में ही गोगा माड़ी के पास गया था। कुछ समय बाद ही उसका चार साल का बेटा तनिष भी आ गया और गोगा मा़ी के पास बने जोहड़ के पास खेलने लग गया। खेलते खेलते पता ही नहीं कब वो जोहड़ में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उसे जोहड़ में गिरा देखा तो ग्रामीणों की सहायता से उसे तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सक बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्चे के पिता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें