फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दंगल में उतरे अंबाला के चार पहलवान, हाथ लगी निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती पर आयोजित भारत केसरी व कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में अंबाला के चार पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। जिला केसरी में अरविंद व साहिल तो जिला केसरी में खुशी व जिला कुमारी में सुहाना ने चुनौती दी थी। मगर इन्हें निराशा हाथ लगी। हालांकि खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के अलावा अंबाला से अलग-अलग खेल नर्सरियों से जुड़े करीब 350 खिलाड़ी गए थे। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप सहित अन्य कोच की भी कुरुक्षेत्र में अलग-अलग ड्यूटी लगी थी। कैंट वारहीरोज स्टेडियम से ही सुबह के समय सभी खिलाड़ी एकजुट होकर रवाना हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें