फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल का चार मंजिला भवन अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में स्वास्थ्य विभाग के दो अहम प्रोजेक्टों अधर में हैं। इन प्रोजेक्ट में एक अस्पताल में ही बनने वाली नई चार मंजिला बिल्डिंग तो दूसरा डॉक्टर कॉलोनी और स्टाफ के क्वार्टर शामिल हैं। यहां कभी काम शुरू होता है तो कभी बंद हो जाता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से संबंधित ठेकेदार को टर्मिनेट करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। अब केवल अनुमति मिलने का इंतजार है। जैसे ही अनुमति आती है तो रि-टेंडर किए जाएंगे, जिससे कि करीब डेढ़ साल से अधर में लटके यह प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ सके और जल्द से जल्द मरीज और डॉक्टर इनका लाभ उठा सके।
दरअसल, संबंधित कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के कारण यह प्रोजेक्ट अधर में अटक गए थे। मामला कोर्ट में चल रहा था। तभी से यह प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो गए। स्थिति यह है कि नागरिक अस्पताल की चार मंजिला बिल्डिंग के केवल लेंटर डालकर ढांचा तैयार हुआ है। जबकि बरसात के दिनों में यहां पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई बार सामान तक चोरी हो चुकी है। जबकि डॉक्टरों व स्टाफ के क्वार्टरों वाले प्रोजेक्ट की भी यहीं स्थिति बनी हुई है। जबकि इन प्रोजेक्ट का पूरा होने के लिए मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ को भी इंतजार है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में शुरू हुआ है निर्माण

नागरिक अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य 14 अगस्त 2019 को शुरू हो गया था। जिसे 2022 तक पूरा करना था। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला नए भवन की बेसमेंट की दो भूतल में वाहनों के पार्किंग करने की व्यवस्था व पहली मंजिल पर महिला और प्रसूति विभाग का वार्ड और लेवर रूम व दूसरी मंजिल पर नवजात बच्चों को भर्ती करने निक्कू वार्ड और इनवार यूनिट स्थापित होनी है। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर प्राइवेट और सामान्य वार्ड व चौथी मंजिल पर आपरेशन थियेटर और वार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

वर्जन

इन दोनों प्रोजेक्ट के मामले में टर्मिनेट करने का केस सरकार पर गया हुआ है। टर्मिनेट होने के बाद रि-टेंडर होंगे।
रितेश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, अंबाला
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें