कालपी के निकट गांव तमलौली के निकट एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं सहित ऑटो चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि ऑटो में करीब 7 सवारियां थी और सभी पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे से माथा टेककर वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर अचानक से ऑटो में तकनीकी खराबी आने के कारण ऑटो पलट गया। घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में 40 वर्षीय सुदेश कुमारी, 47 वर्षीय हरदीप कौर, 20 वर्षीय सतविंद्र घायल हो गई। इसके अलावा ऑटो चालक निर्मल सिंह को भी चोटें आई। हादसे में सुदेश व हरदीप कौर के सिर में गहरी चोट लगने के कारण सीटी स्कैन करवाया गया।