फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई चार सहेलियों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
पूजा,निशा, पूजा सिंह कांवड़ लाने के बारे में जानकारी देते हुए । संवाद
विज्ञापन
अंबाला। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटी चार सहेलियों ने बताया कि उन्होंने कांवड़ लाने की मन्नत मांगी जो पूरी हो गई। यह तीनों सहेलियां अपनी अपनी स्कूटी पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आईं, इसके बाद उन्होंने शहर के जगाधरी गेट स्थित शिव मंदिर में भोले बाबा का जल से अभिषेक किया। अंबाला सिटी के नाहन हाउस निवासी पूजा ने बताया कि वह एआइएमटी शिक्षण संस्थान में तृतीय वर्ष की छात्रा है वह भोले बाबा की भक्त हैं उनकी उनकी इच्छा थी कि अन्य लोगों की तरह वह भी कांवड़ लेकर आए। इस बार भोले बाबा ने उसकी सुन ली और वह पहली बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई हैं उनके साथ उनकी सहेली शहर निवासी निशा जो एएनएम है और नर्सिंग कोर्स कर रही है, इसके अलावा सिटी के मानव चौक निवासी पूजा सिंह निजी अस्पताल में नर्सिंग कर रही है, वहीं 12वीं की छात्रा चांदनी भी साथ में कांवड लेकर आई। बुधवार को चारों सहेलियों ने भोले बाबा का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें