फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला से आठवीं कक्षा की चार छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, थाने पहुंचे परिजन; मचा हड़कंप

Sat, 21 Sep 2024 08:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बलदेव नगर के टाली वाला मंदिर निवासी एक परिजन की शिकायत पर उनकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटी के लापता होने का मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए 4 बजे दोपहर में निकली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के बलदेव नगर थाना क्षेत्र से आठवीं कक्षा में पढ़ रही चार छात्राओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम के समय ट्यूशन पढ़ने के बहाने चारों छात्राएं घर से निकली थी। देरशाम तक जब बच्चियां घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढने लगे। फिर भी कोई सुराग नहीं लगा तो कुछ बलदेव नगर चौकी तो कुछ थाने में पहुंचे। इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


परिजन इकट्ठा हुए तो सभी बच्चियों के लापता होने का पता चला। कुछ परिजनों की तरफ से बताया गया है कि सभी एक सफेद रंग की कार में गई है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग लग सके। बताया जाता है कि सभी बच्चियां एक ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राएं है।

उधर, पुलिस ने बलदेव नगर के टाली वाला मंदिर निवासी एक परिजन की शिकायत पर उनकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटी के लापता होने का मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए 4 बजे दोपहर में निकली थी। अभी तक नहीं पहुंची। देररात तक पुलिस बच्चियों की तलाश कर रही थी। बलदेव नगर थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि चार बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। सभी एक ही क्लास में पढ़ती है। उनकी तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें