फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Breaking: अंबाला में नरवाना ब्रांच नहर में गिरी कार, 30 घंटे बाद निकाली गई; एक ही परिवार के चार की मौत

Mon, 05 Dec 2022 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में नग्गल क्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में कार गिरी थी। कार में सवार एक परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। नरवाना ब्रांच में गिरी कार 30 घंटे बाद निकाली गई है।
विज्ञापन
अंबाला में चार लोग डूबे - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में इस्माईलपुर से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर में कार गिरने पर दंपती सहित दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह 11 बजे हुआ था। सोमवार देर शाम को अंबाला के नग्गल थाना में सूचना पहुंची तो करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिये कार को बाहर निकाला गया।

 

कार में दपंती सहित दो बच्चों के शव बरामद हुए। जिनकी पहचान लालडू थाना के गांव टिवाणा निवासी 40 वर्षीय कुलबीर व उसकी पत्नी कमलजीत सहित दो बच्चे 16 वर्षीय जश्नप्रीत कौर व 11 वर्षीय खुशदीप के रूप में हुई। शवों को निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मंगलवार को पोस्टमार्टम करेंगे और उसके बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। नग्गल थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिवार मारूति कार में सवार होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें