अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब से पटियाला मोटरसाइकिल पर जा रहे परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन थे। जानकारी के अनुसार हरमन सिंह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटियाला जा रहे थे, उस दौरान पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरमन सिंह, उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं। संवाद