मुलाना में अनाजमंडी के नजदीक हाइवे पर हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
मुलाना। नेशनल हाईवे 344 पर पुरानी अनाज मंडी के सामने शनिवार को कार के सामने घोड़ा आने के कारण आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही अन्य कारें संतुलन नहीं बना सकीं और एक के बाद एक टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया।