शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 73 अंबाला-नारायणगढ़ रोड़ स्थित बनोंदी शुगर मिल के पास चार कारें आपस में टकरा गई। टक्कर लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट ही नहीं आई और सवार मामूली रूप से घायल हो गए । इस घटना सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना पाकर शहजादपुर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। संवाद