फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 काबू, नशीले पदार्थ सहित 2 चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह के चार सदस्य जीआरपी सीआईए के हत्थे चढ़े हैं। जीआरपी सीआईए की टीम ने सूचना के आधार पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सहारनपुर लाइन के पास बने पॉवर हाउस से चारों को काबू किया। आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ सहित दो चाकू व लोहे की रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र मलउ, केशव राम उर्फ संजय पुत्र रामगरीब, विमलेश उर्फ लंबू पुत्र बृजलाल और राधे श्याम पुत्र अर्जुन निवासी यूपी के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी एसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 398, 401, 411, 34, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट से चारों आरोपियों का 26 जुलाई तक रिमांड मंजूर हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए बैग, 2 मोबाइल, खाने-पीने की चीजों में मिलाने वाला नशीला पदार्थ बरामद किया है। इतना ही नहीं, आरोपियों की तलाशी लेने पर लोहे की 2 रॉड और 2 चाकू भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इन्होंने 16 जुलाई को जन नायक एक्सप्रेस से 4 यात्रियों को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है। रिमांड के दौरान कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
सीआईए इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र, केशव राम उर्फ संजय, विमलेश उर्फ लंबू और राधे श्याम मूलरूप से यूपी के रहने वाले हैं।चारों लुधियाना (पंजाब) में रहकर रेल यात्रियों को तरीका बदल-बदल कर लूटते हैं। आज भी चारों लुटेरे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ बने पावर हाउस के साथ लगते कमरे की आड़ में खडे़ हैं। वह रेलवे लाइन से गुजरने वाले व रेलवे कॉलोनी की तरफ आने-जाने वाले लोगों को हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश में हैं। पुलिस ने तभी रेड करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें