फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जानलेवा हमला करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। चार दिन पहले नारायणगढ़ में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने बैठे वैंकट पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए शहजादपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। सीआईए शहजादपुर की टीम ने उपनिरीक्षक बलकार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गांव हरनौली जिला यमुनानगर निवासी विशाल, गांव कुतबगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी विक्रांत, गांव नगला राणा निवासी राज बाबू व विवेक को गिरफ्तार किया है ।
चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगाएगी कि आखिर उन्होंने यह वारदात क्यों की थी और इसमें कौन कौन शामिल हैं। सीआईए शहजादपुर की टीम ने चारों आरोपियों को रायपुरानी के पास नाकाबंदी कर काबू किया था। जबकि पांचवें व मुख्य आरोपी माउखेड़ी निवासी सुमित गुर्जर की तलाश चल रही है। सुमित के काबू में आने के बाद ही इस पूरे मामले के पर्दा उठा पाएगा कि आखिर वैंकट गर्ग पर हमला किस रंजिश के चलते किया।
विज्ञापन


तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

डीएसपी नारायणगढ़ मुकेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े आरोपियों में से तीन आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। इनके खिलाफ पहले भी अन्य थानों में हत्या जैसे आपराधिक माले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपियों के साथ साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों से रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें