अंबाला। गोगा माड़ी बब्याल में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। उनकी पहचान ओम प्रकाश, दीप सिंह, जोरा सिंह व विकास निवासी सैनिक नगर नजदीक गोगा माड़ी छावनी के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता अनिल निवासी नजदीक प्राइमरी स्कूल बब्याल ने 14 अगस्त को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार, 13 अगस्त को गोगा माड़ी में आरोपी मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, नेक सिंह, जसवंत सिंह, क्रांति, फास्टर पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिंद्र व 150 से 200 लोगों ने कमेटी के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से ईंट, पत्थरों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।