फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश के नाम पर ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर ठगने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। दो मामलों में तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, जबकि एक मामले में आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना सदर अंबाला में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में कैथल के भूना रामनगर निवासी अमरीक सिंह को काबू किया। कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन का रिमांड मिला। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 24 फरवरी 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई से 25 जुलाई 2022 के दौरान आरोपी अमरीक सिंह और अन्य ने उसके लड़के लवजोत सिंह को विदेश भेजने के मामले में धमकी दी थी।
दूसरे मामले में मुलाना थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अमृतसर के गांव कोट खैरा तिरारका निवासी विक्रमजीत सिंह को काबू किया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता गांव मौजगढ़ निवासी गुरचरण सिंह ने 15 अप्रैल 2023 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अप्रैल 2022 से 23 फरवरी 2023 के दौरान आरोपी गुरबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमनप्रीत, संदीप कुमार और अन्य ने उसके बेटों को अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बेटों की जान जोखिम में डाला है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में बराड़ा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गांव तंदवाली निवासी विक्रम और मुकेश को काबू कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 22 जून 2023 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव तंदवाली निवासी आरोपी विक्रम, मुकेश और अन्य ने उसके पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें