अंबाला। देह व्यापार के मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर में छापामारी की। इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में आरोपी अर्शदीप उर्फ आशीष, विशु व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ थाना पंजोखरा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 21 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना पंजोखरा क्षेत्र स्थित तोपखाना रोड के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा होता है। सूचना के बाद रमेश कुमार के नेतृत्व में थाना पंजोखरा प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह व टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में छापामारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संवाद