अंबाला। कार चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरासौ बलबेड़ा गांव थाना करतारपुर जिला पटियाला निवासी विनित गौतम, शुभम गौतम और सहारनपुर निवासी तोसिफ एवं जीरकपुर निवासी रिमांशु उर्फ राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां आरोपी तोसिफ को दो दिन के रिमांड पर भेजा। एवीटी निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि इस मामले में सिटी की इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-9 निवासी तनीश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22/23 जून 2025 को एपैक्स अस्पताल के सामने से कार चोरी कर ली। संवाद