फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को गोली मारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टांगरी बांध पर नाबालिग को पिस्टल से गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार, विजय, सुजल व अरुण निवासी न्यू प्रीत नगर नजदीक परशुराम मंदिर अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन निवासी न्यू प्रीत नगर अंबाला छावनी ने 13 नवंबर 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 12 नवंबर 2022 को टांगरी बांध अंबाला छावनी के पास आरोपी सोनू, मुकेश कुमार, सुजल, अरुण, गोलू, विनय कुमार, अभिषेक, शिब्बू, अमन, कर्ण सौरव व रतन ने उसे, सिंधु, सागर, मिथुन, शुभम व रोहन के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला कर पिस्टल से फायर करते हुए जान सेे मारने की धमकी दी । इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें