फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन की रखी नींव

विज्ञापन
गांव टुंडली में गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन का नींव पत्थर रखते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को गांव टुंडली में गुरुद्वारा बाज साहिब के नए भवन का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने अरदास में हिस्सा लिया और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व श्रद्धालुओं को बधाई दी। विज ने कहा कि गुरुद्वारे का नया भवन आधुनिक और पहले से बड़ा होगा, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां बैठकर गुरुवाणी सुन सकेंगे। गांव पहुंचने पर प्रधान गुरमीत सिंह ने मंत्री को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान ने बताया कि वर्तमान भवन कई दशक पुराना और छोटा पड़ रहा था, जिसके चलते नए निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर बाबा बचित्तर सिंह, लखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह जस्सी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें