साहा। तेपला गांव के निकट फार्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे, जहां से उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 जीएमसीएच भेज दिया गया। रामचंद्र की टांग में फ्रैक्चर होने के कारण ऑपरेशन हुआ। यह हादसा 12 अगस्त की दोपहर में हुआ था। साहा थाना पुलिस ने घायल के भतीजे तेपला गांव निवासी विक्रम की शिकायत पर कार चालक डिफेंस कॉलोनी निवासी अमनप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता विक्रम कुमार ने बताया कि वह मिट्ठापुर गांव में कार मैकेनिक है। 12 अगस्त को वह काम से तेपला गांव के हुंडई कार शोरूम में गया था। दोपहर के समय गांव के मोड़ पर उसके रामचंद्र पल्सर बाइक लेकर खड़े थे। देखते ही देखते एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।