फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने 39वीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
नारायणगढ़ में आयोजित ​शिविर में रक्तदान करते पूर्व विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। रविवार को आर्य समाज मंदिर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय मास्टर राम निरंजन और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मगनमूर्ति की पुण्यतिथि पर जितेंद्र गर्ग एवं परिवार की ओर से हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने 39वीं बार रक्तदान किया। डॉ. सैनी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि यह सीधे किसी का जीवन बचाने से जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से मानवता के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ की टीम द्वारा 155 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। स्वर्गीय राम निरंजन के पुत्र जितेंद्र गर्ग और पुत्रवधू रीटा गर्ग ने बताया कि माता-पिता के सेवा रूपी संस्कारों को जीवित रखने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र तायल, सुरेंद्र राणा और नरेंद्र राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें