फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व विधायक ने निकाय चुनाव में जीत पर सीएम को दी बधाई

विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री को निकाय चुनाव में मिली जीत पर बधाई देते पूर्व विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
शहजादपुर। पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर बधाई दी। डॉ. सैनी ने 17 मई को अनाज मंडी में होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा की और इसे ऐतिहासिक बनाने का दावा किया। मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए दो दर्जन से अधिक मांगें रखीं। उन्होंने अंबाला या हरियाणा में कहीं भी महाराणा प्रताप के नाम पर शौर्य स्थल बनाने की विशेष मांग उठाई। डॉ. सैनी ने कहा कि नारायणगढ़ में आईएमटी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें