फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैतपुरा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर असीम गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनसे बातचीत की और मैदान में जाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने खेल मैदान में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। विशेष रूप से मैदान में शेड और चहारदीवारी निर्माण की मांग रखी गई। इस पर असीम गोयल ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैदान में शेड और चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजंट सिंह, रघुबीर सिंह, शेर सिंह, संजीव गोयल, हितेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें