अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक में लगने वाले आर्ट वर्क के स्टैच्यू तैयार कर रहे कारीगरों के लिए तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि शहीद स्मारक को बढ़िया बनाकर दो, पूरा हिंदुस्तान यहां उनकी कारीगरी को देखेगा। विज शनिवार शाम को शहीद स्मारक में चल रहे आर्ट वर्क के कार्य का अवलोकन कर रहे थे।
विज ने मुख्य आर्ट गैलरी में प्रारंभ हुए आर्ट वर्क के कार्य को बारिकी से चैक किया। आर्ट गैलरी में इतिहास को विभिन्न तरीकों से रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाना है, इसका उन्होंने अवलोकन किया और कारीगरों से जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस-किस गैलरी में किस-किस प्रकार से इतिहास को यहां पर प्रदर्शित किया जाएगा। संवाद