हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने जेल में बंद अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नई केजरी नीति ये कहती है कि इनके नेता ऐसे काम करें कि जेल में चले जाएं और जेल में जाकर अंदर से सरकार चलाई जाए। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस नई नीति को ईजाद किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अच्छा है, अब जेल में ही कैबिनेट बैठक करें।