फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जाना हाल

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जाना हाल - फोटो : ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जाना हाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात करके उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बादली (झज्जर) विधायक कुलदीप वत्स, अंबाला सिटी विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया भी मौजूद रहे। वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल विज से ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैंबर्स ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल को विज ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें