फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा की तबीयत खराब, टला दौरा

Sun, 08 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत खराब हो गई है। उनका ब्लड प्रेशर शनिवार को एकदम से कम हो गया। जिसकी वजह से उनका शनिवार शाम को अंबाला दौरा टल गया। विदेश मंत्री ने शनिवार को अंबाला में मायके में आना था और शाम को रेस्ट हाउस कैंट में भाजपा वर्करों से रूबरू होना था।दरअसल, सुषमा स्वराज हर साल रक्षाबंधन व भैया दूज वाले दिन भाई को तिलक करने के लिए जरूर पहुंचती हैं। लेकिन इस साल भैया दूज वाले दिन सुषमा स्वराज को सरकारी दौरे पर अमेरिका के लॉस एंजिल्स किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाना है। इसलिए सुषमा स्वराज ने शनिवार को अंबाला कैंट में भाई को तिलक करने और इसी बहाने अंबाला में भाजपा वर्करों से रूबरू होने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन शनिवार को जैसे ही वे अंबाला रवानगी की तैयारी कर रही थी तो अचानक उन्हें घबराहट महसूस होने लगी। उनके दिल्ली आवास पर ही उन्हें उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने सुषमा स्वराज को आराम करने के हिदायत दी है, ताकि विदेशी दौरे तक वे स्वास्थ्य हो सकें। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई डॉक्टर गुलशन राय ने विदेश मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार अब वे खुद ही दिल्ली जाकर अपनी बहन से तिलक लगवाकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें