अंबाला शहर। शहर में विभिन्न दूध की डेयरियों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों, सुपर मार्केट, कोल्ड स्टोर व खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरियों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापामारी की। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा पंचकूला के आदेशानुसार की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबाला डॉ. राजीव कुमार ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर करनाल में जांच हेतु भेजे।
उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सभी खाद्य पदार्थ ढककर रखें, कटे हुए फल न बेचें, सब्जियों व जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धूल व मक्खियों से बचाकर रखें। यदि कोई दुकानदार खुले में खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया तो उन सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट करवा दिया जाएगा। इस दौरान टीम ने र्सकुलर रोड शहर स्थित साहिल ट्रेडर्स, एमएस पंचमेरू ट्रेडर्स, पुरानी घास मंडी शहर स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स, पुराना सेशन कोर्ट के नजदीक न्यूवे सिविल लाइन, जलबेडा रोड मां शारदा किरयाना स्टोर और कुम्हार मोहल्ला स्थित मक्कड़ डायरी से नमूने लिए।