फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग तीर्थ पर अन्नदान, पूजा से होगी शिव लोक प्राप्ति : पं. भगवती प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे सवा करोड़ ओम नम: शिवाय मंत्र जाप के कार्यक्रम में रविवार को कथा व्यास पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित ने ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह नर्मदा व काबेरी नदी के संगम पर स्थित है।
विज्ञापन

यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिलिंर्गों में एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ओंकारेश्वर तीर्थ अलौकिक है। भगवान शंकर की कृपा से यह देवस्थान के सामान माना जाता है। जो मनुष्य इस तीर्थ पर पहुंचकर अन्नदान, तप, पूजा आदि करता है उसे भगवान शिव के लोक में स्थान की प्राप्ति होती है। इसके बारे में कहा जाता है कि भगवान शिव तीन लोकों का भ्रमण करके इस स्थान पर विश्राम करने आते हैं। इसी कारण इस स्थान पर शिव जी की शयन आरती करने का विशेष महत्व दिया गया है।
इसी प्रसंग के साथ कथा को विराम दिया गया। तत्पश्चात सभी भक्तों ने भगवान शिव की आरती में भाग लिया। इससे पहले सेक्टर सात के समाजसेवी अंचित आहुजा परिवार की ओर से विधिवत पूजन करवाया गया। जहां पंडित धमेंद्र शर्मा व त्रिलोचन शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण करने पश्चात संगीतमयी गणेश वंदना प्रारंभ कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें