फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगत ने कमल विहार में बांटा जरूरतमंद परिवारों में खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी मदद नहीं पहुंची तो सिख संगत ने की पहल संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। सिख संगत की ओर से जरूरतमंदों में खाना वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी सिख संगत ने कमल विहार में खाना वितरित करने का कार्य किया। जहां के निवासियों ने सरकारी मदद मिलने की गुहार लगाई थी और बताया कि इसके पास अभी तक सरकार की ओर से मदद नहीं पहुंची है। जिसे अमर उजाला टीम ने मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया और लोगों की गुहार को संस्थाओं तक पहुंचाया। इसके बाद मंजी साहिब गुरूद्वारा संगत की ओर ने 150 से अधिक लोगों के लिए खाना तैयार किया और कमल विहार पहुंची। जहां पर उन्होंने खाना वितरित किया। इस दौरान सबसे पहले सभी लोगों के लिए सोशल डिस्टैसिंग बनाते हुए लाईनें बनाई गई। इसके बाद खाना वितरित करने का कार्य किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, सतनाम सिंह व अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें