फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे ने रोकी 13 ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान

विज्ञापन
कडाके की ठंड में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन परिसर में पूछताछ केंद्र के पास ट्रेन का इंतजार करते या - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। शीतलहर और कोहरे की मार लगातार जारी है। इससे आमजन तो परेशान हैं ही, कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ती नजर आ रही है। सोमवार को 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट पहुंची। इसमें कुछ ट्रेन तो आठ घंटे तक देरी से पहुंची। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे तीस मिनट, सरयू यमुना एक्सप्रेस पांच घंटे, केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे तीस मिनट, सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे तीस मिनट, स्वराज एक्सप्रेस तीन घंटे तीस मिनट, अकाल तख्त एक्सप्रेस तीन घंटे तीस मिनट, सचखंड़ एक्सप्रेस तीन घंटे, श्री गंगा नगर हरिद्वार एक्सप्रेस दो घंटे तीस मिनट, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे तीस मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे तीस मिनट, पश्चिम सुपरफास्ट तीन मिनट, रामनगर चड़ीगढ़ सुपरफास्ट तीस मिनट लेट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दूर दराज का सफर तय करने वाले यात्रियों को इंतजार करने के अलावा कोई अन्य रास्ता भी नही था। इसी वजह से यात्री रेलवे स्टेंशन पर इंतजार करते नजर आए।
ट्रेन देरी से चलने के कारण रहे परेशान
बिहार जिला मधुबनी के रहने वाले राम भरोसे ने बताया कि सुबह के 10 बजे ही सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। परंतु प्रतीक्षा करते करते छह घंटे हो गए ट्रेन नहीं आई। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांच घंटे करना पड़ा इंतजार
नेपाल के रहने वाले नरेश गुप्ता ने बताया कि कई वर्षो से शहजादपुर में ही काम करते हैं। अपने परिवार से मिलने दरभंगा जा रहे थे, सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी देरी के कारण पांच घंटे से इंतजार करना पड़ा।
इंतजार के अलावा कोई चारा नहीं
बिहार जिला मोतिहारी के रहने वाले भाग नारायण ने बताया कि सर्दी इतनी है कि स्टेशन पर बैठा भी नही जा रहा और गाड़ी भी लेट है, लंबा सफर है प्रतीक्षा के अलावा कोई चारा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें