अंबाला। कोहरे के कारण बुधवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसका असर रेलवे पर भी देखने को मिला। रेलवे ट्रैक पर कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। वहीं स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। जानकारी के अनुसार लगभग 40 लंबी दूरी सहित पैसेंजर ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
इसमें ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट, 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सुबेदारगंज एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 13152 जम्मूतवी-बाड़मेर 3 घंटे, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 6 घंटे, 22709 नांदेढ़-अंब अंदौरा एक्सप्रेस 7 घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 6.30 घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर 5.30 घंटे, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 2 घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 4.40 घंटे, 12919 डाॅ आंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस 12.20 घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 14.30 घंटे, 12357 कोटा-अमृतसर दुर्गियाणा एक्सप्रेस 5.30 घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 4.20 घंटे, 04502 ऊना हिमाचल स्पेशल 1 घंटा, 04504 लुधियाना-अंबाला 30 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस 20 मिनट, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 1 घंटे, , 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 2 घंटे, 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस 40 मिनट, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 1.15 घंटा, 11078 जम्मूतवी-पूणे झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा, 04594 अंब अंदौरा-अंबाला स्पेशल 1 घंटा, 11077 पूने-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 20 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 1.45 घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर 40 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 20 मिनट, 14609 ऋषिकेश-कटरा 20 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 20 मिनट, 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 20 मिनट, 18309 संबलपुर-जम्मूतवी 20 मिनट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटा, 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ 20 मिनट, 18104 अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग 2.50 घंटे, 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सुबेदारगंज 2 घंटे, 12459 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम 20 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 1.30 घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 1.20 घंटे देरी चल रही है।