फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फ्लाइंग टीम ने बसों में किया निरीक्षण

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर मुख्यालय की फ्लाइंग टीम बसों में यात्रियों के टिकट की चेकिंग करते हुए
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ स्थित रोडवेज मुख्यालय की फ्लाइंग टीम ने मंगलवार की सुबह अंबाला छावनी बस स्टैंड पर बसों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फ्लाइंग टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साहा, बराड़ा, यमुनानगर और दिल्ली की ओर से आने वाली 35 रोडवेज की बसों का निरीक्षण किया गया। बसों को अंबाला छावनी बस स्टैंड में गेट नंबर दो के पास रोका गया। बसों से यात्रियों को नीचे उतरवाया। फिर टीम ने एक एक कर यात्रियों की टिकटों को चैक किया। फ्लाइंग टीम इंचार्ज बलबिंद्र सिंह ने बताया कि बसों के औचक निरीक्षण के दौरान बसों में करीब दस बिना टिकट यात्री पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें