फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की पालकी पर बरसाए फूल

विज्ञापन
शहजादपुर में निकाली गई शोभायात्रा में सांई पालकी कांधे पर उठाए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। श्री सांई नाथ मंदिर सेवा समिति शहजादपुर द्वारा आठवें मूर्ति स्थापना दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानोें पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पालकी शोभायात्रा में कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
बाबा की पालकी यात्रा सांई मंदिर से शुरू होकर शहजादपुर व माजरा के मुख्य बाजार व गलियों से होती हुई बाबा के मंदिर पर पहुंची। पालकी यात्रा के दौरान जहां कस्बा में बाबा के भगतों ने जगह- जगह बाबा का प्रसाद बांट कर बाबा की पालकी का स्वागत किया और माथा टेककर मुरादें मांगी, वहीं बाबा की पालकी यात्रा के दौरान भगत जमकर बाबा के भजनों पर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांई मंदिर कमेटी के प्रधान अमित गोयल ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह पांच बजे बाबा जी का शाही स्नान होगा और उसके बाद सुबह 10 बजे हवन व सत्यनारायण कथा। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे से बाबा के अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा और शाम साढ़े आठ बजे से सांई संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें