फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से अगस्त माह से शुरू हो सकती है फ्लाइट : डॉ. कमल गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) से अगस्त माह से फ्लाइट शुरू होंगी। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ये जानकारी हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने दी। वह वीरवार के अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ निर्माणाधीन स्थल का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी विभाग और संबंधित ठेकेदार को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज की देखरेख में तेजी से सिविल एन्क्लेव का काम आगे बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि 15 जुलाई तक सिविल एन्क्लेव के भवन का काम पूरा हो जाएगा। अगर इस तय समय पर निर्माण कार्य पूरा हुआ तो अगस्त महीने में यहां से फ्लाइट उड़ने लगेंगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री अनिल विज और एडीसी अपराजिता से अंबाला सिविल एन्क्लेव के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अंबाला में स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर जाकर वायुसेना के अधिकारियों से वायुसेना के साथ हुए समझौते पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वायुसेना भी अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी करके इस हवाई अड्डे के लिए एनओसी दे। इस मौके पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच, नागरिक उड्डयन विभाग तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी व जिलास्तर के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
पौने चार करोड़ में तैयार हो रहा टर्मिनल



डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण 3 करोड़ 76 लाख 95 हजार 945 रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह कार्य 4 नवंबर 2023 को शुरू हुआ था और इसे आगामी छ माह यानी मई 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन



133 करोड़ में खरीदी 20 एकड़ जमीन
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के प्रयास से उड़ान योजना के तहत अंबाला छावनी में सिविल एन्क्लेव यानी डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका आने वाले समय में लोगों को काफी लाभ मिलेगा और अंबाला छावनी विश्व मानचित्र पर भी नजर आने लगेगा। इस सुविधा के लिए एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपये देकर ट्रांसफर करवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें