फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नियमों की अनदेखी करने वाले स्टाॅल संचालक पर पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नियमों की अनदेखी करने वाले स्टाॅल संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त कार्रवाई अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान के निर्देश पर की गई। साथ ही स्टाल संचालक को चेतावनी दी गई कि वो नियमों का पालन करते हुए स्टाॅल पर बिल बनाने की मशीन, नो बिल नो फूड का बैनर लगाए। वहीं एक्स्पायरी डेट का कोई भी सामान नहीं बेचे। इसके अलावा अग्निमशमन यंत्र भी लगाए। गौरतलब है कि प्लेटफार्म एक पर निरीक्षण के दौरान वाणिज्य कर्मचारियों को खामियां नजर आई थी। इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी थी, ताकि जुर्माने की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें