फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मरम्मत में नौ फीडरों पर होंगे पांच-पांच लाख रुपये खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्दी का सीजन शुरू होते ही बिजली निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शहर डिविजन में प्रथम चरण में उन फीडर को लिया जा रहा है, जिन फीडर से नहरी पानी, राइस मिलर्स, एमईएस की सप्लाई चल रही है।
विज्ञापन

कई ऐसे भी फीडर हैं जो शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दे रहे हैं। इन फीडर पर निगम पांच-पांच लाख से मरम्मत करेगा और पुराने उपकरण बदलकर नए लगाए जाएंगे।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र के फीडर इसमें लिए गए हैं। इनमें मानकपुर फीडर से लोहगढ़, लिहारसा, मानकपुर के आसपास का एरिया चलता है। इसी तरह अशोक विहार फीडर से अशोक विहार, गीता नगरी, मोटर मार्केट, जग्गी कॉलोनी, मनमोहन नगर के एरिया में बिजली सप्लाई होती है। इन एरिया में गर्मी के सीजन में ज्यादा दिक्कत न आए, इसके लिए निगम ने अब मरम्मत का काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में इन फीडर पर होगा काम
ईस्ट एनएलआईएस, ईस्ट धुरकड़ा, ईस्ट कनाल बेस, वेस्ट अशोक विहार, वेस्ट मानकपुर, मॉडल टाउन सिविल लाइन, मॉडल टाउन किंग विहार, सीएमपी एमईएस, सीएमपी पंप हाउस


बिजलीकर्मियों को जल्द कार्य करने का लक्ष्य

इस कार्य को करने के लिए बिजली निगम ने संबंधित एरिया के जेई को कार्य सौंपा है। वह अपने एरिया में इस कार्य को करवाएंगे। इस कार्य के लिए निगम ने उनको लक्ष्य दिया है, जिससे कि कार्य को जल्दी किया जा सके। इसके उपरांत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के एरिया में अन्य फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ कई ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए निगम सर्वे भी करेगा।

वर्जन
प्रथम चरण में 9 फीडर की मरम्मत के लिए कार्य किया जाएगा। हर फीडर पर करीब पांच लाख रुपए की लागत से मरम्मत की जाएगी। जहां जरूरत पड़ी, वहां पुराने उपकरण बदलकर नए लगाए जाएंगे। फीडर की मरम्मत होने से गर्मी के सीजन में दिक्कत नहीं आएगी। अभी लोड कम होने से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें