डेबिट कार्ड चालू करने के चक्कर में व्यक्ति से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत प्रवीण कुमार अग्रवाल ने थाना महेशनगर में दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह डेबिट कार्ड को ऑनलाइन लेनदेन के लिए चालू करवा रहे थे। इस दौरान पहले वह बैंक गए जहां से उन्हें कस्टमर केयर से बात करने का सुझाव दिया गया। जब उन्होंने बात करनी चाही तो उन्हें नंबर नहीं मिला। फिर उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से नंबर निकाला। प्रक्रिया के अनुसार उन्होंने डेबिट कार्ड चालू करना चाहा तो उनके खाते से पांच लाख रुपये निकल गए।