फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंदा सिंह बहादुर की जयंती पर लोहगढ़ गईं रोपांच बसें

Tue, 28 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती पर सोमवार को लोहगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए अंबाला से रोडवेज की पांच बसें भेजी गई। इन बसों में संगत लोहगढ़ के लिए रवाना हुई। अंबाला डिपो के कार्यशाला निरीक्षक बहादुर सिंह ढुल ने बताया कि वर्कशाप में रिजर्व में खड़ी डिपो की अतिरिक्त बसों को भेजा गया। जिसके कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। व्यासपुर स्थित लोहगढ़ में सोमवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती पर स्मारक का शिलान्यास किया गया। जिसे लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलो से संगत लोहगढ़ पहुंची। इस स्मारक में लगभग 20 एकड़ भूमि में ऐतिहासिक किले और परिसर की चारदीवारी का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण होगा संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें