फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहले देहरादून अब हरिद्वार मार्ग से हटाई एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पहले देहरादून तो अब हरिद्वार से नारायणगढ़ सब डिपो ने अपनी एसी बस की सेवाएं बंद कर दी हैं। ये दोनों बसें चंडीगढ़ से वाया नारायणगढ़ होते हुए देहरादून और नारायणगढ़ से वाया छावनी होते हुए यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहीं थी।
विज्ञापन

देहरादून और हरिद्वार मार्ग पर एसी बस का किराया अधिक होने के कारण बस में यात्री नहीं आ रहे थे। वहीं चंडीगढ़ से एसी बस का देहरादून तक 420 रुपये किराया था। इसी तरह से सामान्य बस का किराया 315 रुपये है। अंबाला कैंट से हरिद्वार का एसी बस का किराया 350 रुपये रखा था तो सामान्य बस का किराया 285 रुपये है। नारायणगढ़ सब डिपो के डीआई संजीव ने बताया कि दो महीने पहले अंबाला डिपो ने अपनी देहरादून और हरिद्वार की सामान्य बस को बंद कर उसके स्थान पर चंडीगढ़ से वाया नारायणगढ़-देहरादून और नारायणगढ़ से हरिद्वार के लिए एसी बस का संचालन किया था।
दो महीन तक यह एसी बसें यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से नारायणगढ़ होते हुए देहरादून और नारायणगढ़ से हरिद्वार जा रही थी। लेकिन सवारी कम होने के कारण अंबाला डिपो ने अपनी दोनों एसी बसों की सेवा बंद कर दी है। उन्होंने पहले देहरादून मार्ग की एसी बंद की और इसके बाद हरिद्वार मार्ग की एसी बंद कर दी। इनके स्थान पर उन्होंने अपनी सामान्य बसों को पुराने काउंटर टाइम पर दोबारा से शुरू कर दिया है। ऐसे में अब अधिकारियों ने अपनी एक बस को नारायणगढ़ से वाया बराड़ा होते हुए दिल्ली के रूट पर लगा दिया है जो सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही है, वहीं दूसरी एसी एसी बस नारायणगढ़ से वाया अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली रूट पर जा रही है। इस तरह नारायणगढ़ सब डिपो को मिली तीनों एसी बसें दिल्ली रूट पर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें