फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कोरोना पॉजिटिव गुरप्रीत की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव, सोमवार को अस्पताल से होगा डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज गुरप्रीत सिंह की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। पूरी तरह फिट हो चुके गुरप्रीत को अब सोमवार को नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। यह ऐसा दूसरा मरीज है जोकि मौत को मात देकर तंदरुस्त होने में कामयाब रहा। उधर डिस्चार्ज होने को लेकर गुरप्रीत भी बेहद उत्साहित है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने उसे सोमवार को डिस्चार्ज करने की पुष्टि की है। पंजाब के रामनगर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह अंबाला का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही वह आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। बेहतर उपचार के बाद गुरप्रीत की हाल ही में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद से ही चिकित्सक उसे डिस्चार्ज करने की बात कह रहे थे। अब तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद अब सोमवार को उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। डिस्चार्ज होने को लेकर उत्साहित हूंः गुरप्रीत कोरोना से जंग जीतने वाले गुरप्रीत सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होने को लेकर बेहद उत्साहित है। उसने बताया कि वह काफी दिन से परिवार से बेहद दूर है। बीमारी की वजह से उसके अपने भी दूर हो गए थे। अब घर लौटने के बाद वह परिवार से मिलेगा। गुरप्रीत ने कहा कि यह तो उसका दूूसरा जन्म है। क्योंकि जिस तरह कोरोना वायरस पूरी तरह दुनिया में लोगों की जिंदगी लील रहा है उससे तो वह भी एक बार डर गया था। मगर अब वह इस बीमारी से पीड़ित दूसरे लोगों को हौसले के साथ इससे लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कोर्ट्स गुरप्रीत की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। अब हम उसे सोमवार को डिस्चार्ज करने जा रहे हैं। इसके लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है जिसने अपने हर संभव प्रयास से इस युवक की जान बचाई है। यह अंबाला का ऐसा दूसरा केस होगा जिसने मौत को मात दी है। डिस्चार्ज होने के बाद गुरप्रीत को अभी कुछ एतिहात बरतनी होंगी। डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें