फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दमकल कर्मियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी

विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे दकमल कर्मी नारेबाजी करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गई। मांगों को लेकर अड़े कर्मचारियों ने अब इस आंदोलन को 26 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान किया है। रणनीति के तहत 22 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के सभी विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी समर्थन का ऐलान किया है। 24-25 अप्रैल को उल्टा झाड़ू प्रदर्शन और 27 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। यदि 30 अप्रैल तक समाधान नहीं हुआ, तो 1 मई से 40,000 सफाई कर्मचारी भी पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि अनदेखी के कारण जनता की सुरक्षा दांव पर है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रोडवेज चालकों और होमगार्ड जैसे अप्रशिक्षित कर्मियों से फायर सेवाएं चलवा रही है, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। संवाद

हड़ताल पर बैठे दकमल कर्मी नारेबाजी करते हुए। प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें