एनएच 72 पर ट्रक रिपेयर मार्केट के पास एक कंफेक्शनरी में आग लग गई। आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार लॉकडाउन के दौरान सभी दुकाने बंद पड़ी हैं। अग्रसेन चौक के पास ट्रक रिपेयर मार्केट में राजेश कन्फेक्शनरी है। सुबह के समय पुलिस की गाड़ी यहां गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस कर्मी को यहां से आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही दुकान के मालिक को भी फोन कर पूरे मामले से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कन्फेशनरी में रखा गया सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस आग में दुकान का काउंटर, कुर्सिंया सहित फिटिंग व सामान, फ्रिज इत्यादि भी जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी इसी जानकारी नहीं लग पाई।