फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, आसपास की इमारतों को करवाया गया खाली

Tue, 09 Sep 2025 12:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला

सार

विशाल मेगा मार्ट में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारी बाहर की ओर दौड़े। मौके पर दमकल विभाग के वाहन पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
आग लगने के बाद उठता धूंआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबसे व्यस्त क्षेत्र में से एक प्रेम नगर में मंगलवार सुबह विशाल मेगा मार्ट के भवन में भयंकर आग लग गई। आग लगने से आसपास के कार्यालयों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। आग बढ़ती देख पास लगते हुए कार्यालयों व बैंक को बंद करवाया और बिजली भी काटी गई। आग बढ़ने पर सुबह करीब सवा 9 बजे दमकल विभाग कर्मचारी शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए और भवन के पीछे से भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से चारों तरफ धुआं फैल गया और मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम दर्शन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों से भी बातचीत की। पांच घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर दोपहर तक काबू पाया, यानि कुल 67,500 लीटर पानी से आग बुझाई गई।

 एएसआई ने दिखाई जांबाजी

पहली मंजिल पर आग भड़कती हुई दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल के साथ ही तीसरी मंजिल पर भी धुआं फैल गया। मेगा मार्ट के ऊपर तिरंगा झंडा था। यह देखते ही एएसआई अनिल कुमार पास के लगते कार्यालय के भवन से छत पर चढ़े और वहां से सात से आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर मेगा मार्ट की छत पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर तिरंगे झंडे को सम्मानजनक तरीके से नीचे उतारा और गाड़ी में सुरक्षित रखा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि उनके सामने देश का तिरंगा झंडा था, इसलिए वह आग लगने के बाद भी खुद को भवन के ऊपर जाने से नहीं रोक पाए।

आठ गाड़ियों से आग पर पाया काबू

जिला दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि करीब सवा नौ बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई थी। उन्होंने एक गाड़ी भेजी तो यहां पहुंचकर ज्यादा आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने अंबाला कैंट, नारायणगढ़ से भी गाड़ियां मंगवाईं। धुआं होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। उनके 20 कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंबाला शहर, अंबाला छावनी व नारायणगढ़ से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। -रमेश कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें