अंबाला। डिफेंस कॉलोनी स्थित टेलर की दुकान में रविवार अलसुबह भीषण आग लग गई। बंद दुकान में धुआं उठता देखकर पड़ोसी बाहर निकले और मालिक सहित दमकल विभाग को सूचित किया। उससे पहले खुद ही पड़ोसियों ने पानी गिराकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान, कपड़े और मशीनें जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कलरेहड़ी गांव निवासी टेलर रवि कांत ने बताया कि उसकी डिफेंस कॉलोनी में टेलर की दुकान है। शनिवार शाम को वह रोजाना की तरह दुकान को बंद कर घर गया था। सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के आने से पहले ही आग बुझ गई थी लेकिन कपड़े, फर्नीचर, टीवी, दो सिलाई मशीनें इन्वर्टर-बैटरी आदि सामान जलकर खाक हो चुका था। आग की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री अनिल विज की तरफ से उनके भाई कपिल विज मौके पर पहुंचे और दुकानदार को 20 हजार रुपये मदद का आश्वासन दिया।