फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
छावनी के रेवले रोड स्थित कंबल की दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग के कर्मच? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे रोड पर स्थित कंबल की दो दुकानों में आग लग गई। अग्निकांड में एक व्यापारी को लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित नत्थू राम और राम प्रकाश की कंबल की दुकानों में सोमवार को देर रात में आग लग गई। इस हादसे में नत्थू राम को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा व्यापारी प्रकाश का भी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर पहुंची दो दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुट गई। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया। मगर तब तक स्थिति काफी खराब हो गई थी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचती तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भी मौके पहुंचे और दमकल विभाग की मदद करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें