अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे हुई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि आग उस स्थान पर लगी थी,जहां पार्सल पैक किए जाते हैं। आग सीसीटीवी कैमरे की तारों में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इस दौरान कर्मचारी घबराकर कमरे से बाहर भाग गए और वहां वाहन पैकिंग के लिए रखी बोरियां जलकर राख हो गई। लगभग 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर अब रेलवे ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। ऐसे में रेलवे जांच कमेटी का भी गठन कर सकता है।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में आग बुझाते फायर कर्मचारी। संवाद