फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के सिक्योरिटी वार्ड में लगी आग, दो घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शनिवार देर रात ट्रामा सेंटर के सिक्योरिटी वार्ड के बिजली पैनल में लगी आग से हड़कंप मच गया। मरीज व तीमारदार आनन-फानन में ट्रामा सेंटर से बाहर निकले। शोर सुनते ही अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और सुरक्षा यंत्रों से आग पर काबू पाया। बिजली के उपकरण जल जाने के कारण ट्रामा सेंटर की बिजली गुल हो गई और अंधेरा पसर गया। मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों की सांसें तक अटक गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक मरीज व तीमारदार अस्पताल में अंधेरे में ही बैठने को मजबूर रहे। मोबाइल की रोशनी में ही उपचार मिला। जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल सिटी के ट्रामा और इमरजेंसी वार्ड में बने इलेक्ट्रिसिटी पार्टीशन में शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली के तार से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर मरीज इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलना शुरू हो गए। गनीमत रही कि ट्रॉमा सेंटर में उपस्थित अस्पताल के स्टाफ ने बिजली के तार में लगी आग पर अग्निशमन यंत्रों काबू पाया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें