फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध रुप से गर्भपात किट बेचने वाले आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 29 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिंहवाला चौक पर स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा पकड़े गए दुर्गा निवासी हेमंत के खिलाफ बिना रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के अवैध तरीके से गर्भपात किट बेचने के मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी गई है। आरोपी को बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने काबू किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पहले टीम ने जाल बिछाया और एक महिला को गर्भपात किट खरीदने के लिए भेजा था। आरोपी ने 1500 रुपये लेकर महिला को किट दी तो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी प्राइवेट बैंक में हेल्पर के तौर पर काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें