फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करते समय मशीन में हाथ आने से कटी पांचों उंगलियां, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव नगर में घर पर रबड़ बनाने का काम कर रहे 33 वर्षीय सहलेश का हाथ मशीन में आ गया। जिस कारण उसकी पांचों उंगलियां कट गई। ट्रामा सेंटर मेें ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय सांघवी ने घायल को यथा संभव उपचार दिया। लेकिन घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल पहुंचे घायल के सहयोगी अजय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सहलेश घर पर लगाई गई रबड़ बनाने की मशीन पर काम कर रहा था। उस समय वह किसी दूसरे काम में व्यस्त था। जैसे ही उसने सहलेश की चीख पुकार सुनी तो वह तुरंत कमरे की तरफ दौड़ पड़ा। देखा कि सहलेश का बायां हाथ मशीन में फंसा हुआ था और लहूलुहान हो चुका था। उसने जल्दी से मशीन को बंद किया और बिना देरी किए वह उसे लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें